डॉ. जुल्फिकार को मिला राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

0
7

झुंझुनूं । अजीत जां​गिड़
जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर देश-विदेश में पिछले कई सालों से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैन पाॅवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि टीकमचंद बोहरा आईएएस मैनेजिंग डायरेक्टर राजफेड, अति विशिष्ट अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या, संतोषकुमार, समर्पण संस्था के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या, राजीव कुमार मित्तल रिटायर्ड आईएएस सहित कई अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जो उनके निरंतर योगदान और कार्य की सार्थकता का प्रमाण है। उन्हें यह सम्मान विवेकानंद पर देश-विदेश में शोध कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राप्त हुआ। यह कोई पहला अवसर नहीं है। जब डॉ. जुल्फिकार को सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें देश—विदेश की कई नामी संस्थाओं द्वारा शिक्षा, समाजसेवा, विवेकानंद पर पुस्तक लेखन और रिसर्च कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उनकी अब तक प्रकाशित रचनाएं युवाओं को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और आध्यात्मिक जागरूकता की दिशा में प्रेरित करती है। डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण मिशन पर गहन शोध कर रहे हैं। उनका कार्य न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहा गया है। उनकी कई शोध पत्रिकाएं और पुस्तकें विवेकानंद के जीवन दर्शन को नई दृष्टि से प्रस्तुत करती है। युवाओं को प्रेरणा देने और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रचारित करने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। इस अवसर पर देशभर की 42 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here