आदर्श विद्या मंदिर की सात छात्राओं को प्रति छात्रा 2000 रूपये की छात्रवृत्ति, अशोक कुमार मंत्री ने किया छात्रवृति का वितरण
चूरू। श्रीहरिप्रसाद मंत्री चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को आदर्श विद्या मंदिर, चूरू की सात मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में प्रति छात्रा 2000 रूपए प्रदान किए गए।यह छात्रवृत्तियां ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक कुमार मंत्री द्वारा विद्यालय के रतन मंच पर आयोजित समारोह में स्वयं अपने हाथों से वितरित की गईं।समारोह में ट्रस्ट से जुड़े हर्षवर्धन मंत्री, सुधा मंत्री सहित पूरा मंत्री परिवार मौजूद रहा। विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। यह पहली बार था जब अशोक कुमार मंत्री ने स्वयं मंच पर आकर छात्राओं को ट्रॉफी व छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्य ट्रस्टी अशोक कुमार मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष से छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ाकर 11 की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा में प्रोत्साहित हों।कार्यक्रम में ट्रस्ट के स्थानीय प्रतिनिधि राधेश्याम चोटिया ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री परिवार द्वारा पिछले 15 वर्षों से छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। साथ ही, पिछले 50 वर्षों से कंबल, रजाई और स्वेटर वितरण भी लगातार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा चूरू शहर में दो दर्जन सड़कों का निर्माण नालियों सहित कराया गया है।कोसी धोरे पर एक पेयजल कुएं का निर्माण भी ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है।
चूरू में दिशा समिति की मैराथन बैठक | सांसद राहुल कस्वां ने उठाए बजट उपयोग, योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल