वक्ता बोले-संगठन को मजबूती प्रदान कर नामांकन में वृद्धि करें

0
28

राजकीय बागला विद्यालय में रेसा पी के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

चूरू। पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में  राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) रेसा पी के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीदासर मुख्य ब्लॉक  शिक्षा अधिकारी किशन लाल गहनोलिया थे। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री महेश सोनी, रेसला व रेसा वीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, रेसा वीपी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल धुआं, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल कुमार शर्मा, नारायण मेघवाल, रेसला के पूर्व अध्यक्ष मुकुन्दराम नेहरा, महेंद्र सारण व इंद्राराम राव थे। उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रेसा पी के जिला मंत्री हरिप्रसाद टाक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भंवरलाल गुर्जर ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा सदस्य बनाने पर जोर दिया। विजयपाल धुँआ ने विद्यालय संचालन में उप प्राचार्य और प्राचार्य के मध्य सामंजस्य की आवश्यकता बताई। एडीईओ कमल शर्मा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं को लागू करने में संगठन के महत्व पर चर्चा की तथा नारायण मेघवाल ने नामांकन बढ़ाने पर बल दिया। वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य पर मुख्य वक्ता मुकुंदाराम नेहरा, महेंद्र सहारण व इंद्राराम राव ने भी प्रकाश डाला। प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री महेश सोनी ने कार्यकारिणी द्वारा प्रधानाचार्यों की समस्याओं के संबंध में किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में 1 नवंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्यों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुये किशन लाल गहनोलिया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राम कुमार खीचड़ ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिक्षा के उन्नयन में प्रधानाचार्य को जुड़ने का आह्वान किया और संगठन के संगठनात्मक मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला जिला मंत्री राजबाला, सत्यनारायण सैनी सहित समस्त ब्लॉक पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश कुमार पूनिया व जगदीश खेड़ीवाल ने किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here