सेवा पखवाड़े में संगोष्ठी का आयोजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुई चर्चा

0
20

आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन की उपयोगिता पर रखे विचार

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को श्री अरोड़वंश धर्मशाला, हनुमानगढ़ टाउन में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय, आत्मनिर्भर भारत संकल्प और जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन” रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन के जिला संयोजक मुरलीधर सोनी, आत्मनिर्भर भारत संकल्प के जिला संयोजक भारत भूषण शर्मा, जिला महामंत्रीप्रदीप ऐरी, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल और विपिन गगनेजा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की। संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजौर ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का चिंतन आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश को स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन को व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी बताते हुए इसके आगामी स्वरूप और उपयोगिता को रेखांकित किया।आत्मनिर्भर भारत संकल्प के जिला संयोजक भारत भूषण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “वोकल फॉर लोकल” अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी आवश्यक है।जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन के जिला संयोजक मुरलीधर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि नई प्रणाली से व्यापार में पारदर्शिता आएगी। टैक्स संग्रहण और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में व्यापारियों को नई तकनीकों को अपनाना होगा ताकि वे प्रतिस्पर्धा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह संगोष्ठी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती है और सेवा पखवाड़े के दौरान जिला संगठन ने अनेक सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और उपस्थित जनसमूह ने आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन जैसे विषयों पर गहन चर्चा कर नई दिशा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक पारस गर्ग ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आत्म निर्भर भारत व जीएसटी नेक्ट जेनरेशन के पोस्टर का विमोचन किया व सभी उपस्थितजनों को हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत के सहसंयोजक कुलदीप सरू, जसप्रीत सिंह जेपी, अतुल शर्मा, जीएसटी सहसंयोजक पारस गर्ग, जुगल किशोर गौड़, महादेव भार्गव, किशन लालवाणी, मदन पुनिया, अशोक जोईया सहित मण्डल के सभी संयोजक व सहसंयोजक व कार्यकर्ता मौजूद थे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here