वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाएगा

0
16

चूरू। श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 इस बार राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा-संग्रह “नेम धरम” पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा गुरुवार को उद्योगपति राधाकृष्ण सोमानी ने की।उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों के द्वारा किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कथाकार श्याम जांगिड़ हिन्दी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में विगत पांच दशक से लेखन कर रहे है। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कहानी, उपन्यास, यात्रा संस्मरण की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। उनके द्वारा रचित उपन्यास भी खूब चर्चित रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं। पुरस्कार समिति के संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत छह वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here