रतिराम धींवा लगातार चौथी बार बने शिक्षक संघ सियाराम झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष

0
16

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उप शाखा झुंझुनूं के वार्षिक चुनाव सिटी स्कूल झुंझुनूं में चुनाव प्रभारी जिला अध्यक्ष अशोक कुलहरि एवं प्रदेश संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी की देखरेख में संपन्न हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य राजकुमार मूंड, संरक्षक मंडल सदस्य रणवीरसिंह गोदारा, प्रदेश सह संगठन मंत्री सुबेंद्र बिजारणिया, महेश सैनी, होशियार सिंह लुनायच, जिला मंत्री सुदेश यादव व महेंद्र सिंह पूनियां थे। समस्त नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन में ब्लॉक संरक्षक महेंद्रसिंह पूनियां, सभाध्यक्ष सुभाषसिंह शेखावत, उपसभा अध्यक्ष अयाज अहमद, महिला उप सभाध्यक्ष चंचल, अध्यक्ष रतिराम धींवा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश झाझड़िया, प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह देरवाला, माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष रामसिंह कुलहरि, संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष प्रदीप पूनियां, महिला उपाध्यक्ष प्रेमलता सैनी, ब्लॉक मंत्री विकास बुडानिया, महिला मंत्री सुनिता झाझड़िया, कोषाध्यक्ष शेरसिंह खिदरसर, ऑडिटर एवं सदस्य विशेष शिक्षक शीशराम स्वामी, ब्लॉक प्रवक्ता संदीप कुलहरि बिशनपुरा, सदस्य प्रधानाचार्या सुमन भड़ौंदा कलां, सदस्य व्याख्याता कर्मवीर पूनियां, सदस्य वरिष्ठ अध्यापक दिनेश शर्मा, सदस्य ध्यापक लीलाधर चाहर, सदस्य महिला शिक्षिका सुशीला मूंड, सदस्य संस्कृत शिक्षा अनिता पूनियां वृंदावन, सदस्य पैराटीचर सुनिल कुमावत, सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार कुलहरि, संगठन मंत्री धर्मपाल बुडानिया एवं संयुक्त मंत्री संजय मीणा बिंजूसर को बनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने 26 एवं 27 सितंबर को जेके मोदी बालिका विद्यालय झुंझुनूं में आयोजित होने वाले जिला अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष अमित बराला, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाझड़िया, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुलहरि, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पायल, अलसीसर सभाध्यक्ष रामसिंह राहड़, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी, संदीप मूंड, संजीव कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here