बिशनपुरा गांव के प्रिंस कुलहरि बने लेफ्टिनेंट

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के बिशनपुरा निवासी प्रिंस कुलहरि भारतीय नौ सेना में चयनित होने के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनके पिता अमीलाल कुलहरि भी भारतीय नौसेना में एमसीपीओ पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। दो बड़ी बहन इंजीनियर रौनक एवं डॉ. रिंकू है। मां संगीता ने बताया कि प्रिंस की स्कूलिंग एनसीएस मुंबई से हुई तथा बाद में इन्होंने आईटी कंप्यूटर साइंस से की। रोडवेज में परिचालक पद पर रहे ताऊजी किशोर कुलहरि ने कहा कि परिवार में यह तीसरी पीढ़ी है जो लगातार देश सेवा में अपनी भूमिका निभा रही है। प्रिंस ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा था। इसके लिए निरंतर प्रयास करता रहा। प्रिंस ने बताया कि मेरे दादाजी भी भारतीय सेना में रहे थे, उसके बाद पापा, जीजाजी लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश चाहर, कैप्टन प्रदीप तथा बहन मेजर अनु झाझड़िया भी भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फूफाजी सीओ शिवमाल झाझड़िया, जीजाजी सूबेदार मानसिंह झाझड़िया (वर्तमान में अकाउंटेंट) तथा हवलदार अनिल झाझड़िया (वर्तमान में व्याख्याता) भी भारतीय सेना में में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही भाई मनोज (अध्यापक), धर्मवीर मर्चेंट नेवी, इंजीनियर रमेश तथा बहन मंजू नर्सिंग ऑफिसर, अंजू चौधरी व्याख्याता, रेणू झाझड़िया प्राचार्य भी मुझे हमेशा प्रेरित करते रहे। अपनी सफलता का श्रेय मम्मी पापा, ताऊजी, ताईजी, भाई, भाभी, बुआजी, फूफाजी, बहन, जीजाजी, नाना, नानी, मामा व मामी सहित संपूर्ण परिवार एवं गुरुजनों को दिया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here