नरेश महमियां बने विप्र सेना के तहसील अध्यक्ष

0
14

सूरजगढ़।ब्राह्मण समाज से जुड़े विप्र सेना और पुजारी महासंघ के पदाधिकारी शुक्रवार को सूरजगढ़ के दौरे पर आए।ब्राह्मण सभा भवन में ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विनोद शर्मा की अगुवाई में संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा में आयोजित कार्यक्रम में विप्र सेना और पुजारी महासंघ के तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, जिलाध्यक्ष गुलझारीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, पुजारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, खांडल विप्र महासंघ जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, समाजसेवी रामचंद्र शर्मा, भंवरलाल शर्मा का ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री राजेंद्र शर्मा व स्थानीय विप्र बंधुओं ने दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों के परित्याग के साथ ही समाज के विकास व उत्थान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान आचार्य नरेश महमिया को विप्र सेना का तहसील अध्यक्ष और चंदन शर्मा को पुजारी महासंघ का तहसील अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here