झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजपूताना शिक्षा मंडल द्वारा संचालित शाह मार्केट स्थित श्री जीबी मोदी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंतर सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या रंजना मित्तल, विशिष्ट अतिथि निर्णायक वरिष्ठ अध्यापिका मंजूदेवी व व्याख्याता पूनम शर्मा ने मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय है कि मीडिया लोकतंत्र के विकास में सहायक है। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। रंजना मित्तल ने बताया कि प्रथम स्थान नेहा सैनी विवेकानंद सदन व द्वितीय स्थान मेहल राणासरिया, अनव्या जैन शिवाजी सदन रहा। प्राचार्या रंजना मित्तल ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को वाद-विवाद इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जिससे मस्तिक का विकास होता है और बुद्धि प्रखर होती है और अंत में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री