न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलित कर तथा केक काट कर गणेश वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा प्राचीन काल से महत्त्वपूर्ण रही है। शिक्षक न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के नैतिक मूल्यों आत्मविश्वास और चुनौतियों से निपटने की क्षमता देते है। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की। छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि इस दिन छात्राओं को अपने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत को समझने और उनकी सराहना करने का मौका मिलता है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने छात्राओं को शिक्षण को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर बताया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी पिंकेश, अंजू सैनी, समस्त स्टाफ सदस्य व छात्राएं उपस्थित रही। मंच का संचालन खुशी व उज्ज्वल ने किया।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here