भोजासर में अतिवृष्टि से मकानों को नुकसान

0
14

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मंडावा पंचायत समिति के ग्राम भोजासर में 31 अगस्त की शाम को व एक सितंबर की सुबह हुई अत्यधिक वर्षा से मेघवाल बस्ती में बहुत सारे घरों को क्षति पहुंची है। जल भराव से मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। जगदीश व राजेश पुत्र गुगन राम एवं राकेश पुत्र जग्गू राम मेघवाल के घरों को अत्यधिक क्षति पहुंची है। जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश मील ग्राम सचिव को साथ लेकर पीड़ितों के निवास पर पहुंचे व मौके पर ही सरपंच पुत्र सुरेश कुमार मील ने पीड़ितों को अपने स्तर पर व्यक्तिगत रूप से 5-5 हजार की सहायता राशि भी भेंट की। सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से पीड़ितों को सहायता पहुंचाने हेतु हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here