मोहम्मद रफी, मुकेश कुमार, लता मंगेशकर और किशोर कुमार को समर्पित संगीत संध्या में नवोदित कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं
चूरू। कला जागृति संस्थान चूरू की ओर से झारिया मोरी के पास स्थित व्यास जी की बगीची में एक शाम चार सितारों के नाम संगीत संध्या का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्ष्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश कुमार, लता मंगेशकर व किशोर कुमार की याद में हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. केसी सोनी ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीईओ मा. संतोष महर्षि, जिला परिषद् सदस्य संपत सिंह राठौड़, डॉ. एफ.एच. गौरी, देवेंद्र जोशी, डॉ. आनंद प्रकाश व डॉ. विकास देवड़ा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था अध्यक्ष विनोद व्यास, संरक्षक रामसिंह बीका, सचिव राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज जोशी, सह सचिव जगदीश खेड़ीवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया। कला जागृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद व्यास ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि सुख के सब साथी दुःख में ना कोई जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। कार्यक्रम में अनुष्का बुंदेला, ममता सोनगरा, कांता सोनगरा, लालचंद सैनी, रितेश प्रजापत, दीपक सिंह बीका, सुमन चौधरी, बालकिशन तिवाड़ी, मुस्कान बानो, पूनम प्रजापत, अजय भालेरीवाला, राजकुमार शर्मा, ज्योति व्यास, दीपांशु व्यास, हर्षवर्धन व्यास, बृजमोहन, निर्मला शर्मा, विमला शर्मा, पूनम कुमारी, शीतल सोनी, पंडित हेमंत व्यास, हीरालाल सहित अनेक गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित स्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान समिति सदस्यों ने गायक कलाकारों का प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना व नए कलाकारों को तरासना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में 41 कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दी, जिसमें 28 कलाकारों ने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर परमेष्वर तिवाड़ी, युग, दीपांशु, सूर्य प्रकाश, हेमंत, सौरभ आदि ने कार्यक्रम में सहयोगी भूमिका निभाई। बीकानेर की आर्केस्ट्रा पार्टी ने गीतों की धुन बजाई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा व रवि दाधीच ने किया।
फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट
चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम
चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report
राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च