डिप्टी सीएम दिया कुमारी पर राजेंद्र गुढ़ा की विवादास्पद टिप्पणी

0
9

दिया कुमारी के पिता भले आदमी, कई लड़ाई लड़ी, पिता के संस्कारों की ऐसी—तेसी कर दी डिप्टी सीएम ने — गुढ़ा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अपनी विवादास्पद बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी समेत बीजेपी के राजपूत नेताओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर माहौल गरमा दिया है। दरअसल झुंझुनूं के नयासर गांव में सोहन सिंह राजपूत की जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई है। इस मामले को लेकर परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है। जहां पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहुंचे और उन्होंने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का नाम लेते हुए कहा कि राजपूत समाज राजा—महाराजाओं ने हमेशा विशेष अधिकार राजपूत समाज के नाम से लिए और आम राजपूत को भीख मांगने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को लेकर कहा कि उनके पिता भवानी सिंह भले आदमी थी। उन्होंने ना केवल आजादी की, बल्कि पाकिस्तान से लड़ाई लड़ी। लेकिन दिया कुमारी ने अपने ही गोत्र में भाई से शादी कर भवानी सिंह के संस्कारों की ऐसी तेसी कर दी। उन्होंने कहा कि राजपूत कोटे से बीजेपी के नेता चुनावों में टिकट लेते है। चुनाव जीत जाते है और मंत्री बन जाते है। लेकिन उन्होंने कभी आम राजपूत की सुध नहीं ली। यही कारण है कि आज आम राजपूत लुटने पिटने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी महामहिम बन गई है। सुंदर दिखती है। फोटो छपती है। लेकिन इस बात से आम राजपूत को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने राजपूत समाज से आह्वान किया जो आपके सुख—दुख में खड़ा हो। हमें उनके साथ होना चाहिए। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के इस बयान से राजनैतिक गरमाहट बढ़ गई है। वे लगातार अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की निजी जीवन पर सार्वजनिक टिप्पणी कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

ये कहा, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि, राजा महाराजाओं ने उस दिन भी आपकी चिंता नहीं की थी। विशेष अधिकार लेकर बैठ गए थे। आम राजपूत को भीख मांगने के लिए छोड़ दिया था। आज ये जयपुर की राजकुमारी। गोत्र के अंदर तो विवाह कर लिया। महामहिम हो गई। अपने भाई से शादी कर ली। हम उसकी पूजा कर रहे है। फोटो लगाते है उसकी। क्या करोगे उसका? क्या काम आएगी वो? संस्कार बोले, मेरे बाप ने दिए थे। किसके संस्कार दिए थे? भवानी सिंह भला आदमी था। उनका पिता। देश की आजादी में लड़ा था। 65 की लड़ाई में पाकिस्तान के साथ लड़ा। श्रीलंका की शांति सेना में लड़ने के लिए गया था। लेकिन बेटी ने ऐसी—तेसी कर दी बाप की। ये डिप्टी सीएम? राजी होते है कि हमारी उप मुख्यमंत्री है। दिया कुमारी। देखने में भी सुंदर लगती है। सुंदरता का क्या करोगे? बोले हमारे राजा। मेवाड़ वाले ने बोला। राजसमंद से सांसद है। कोई बोलता है हमारा मंत्री है। क्या करोगे उनका? जो बुरे समय में तुम्हारे साथ खड़ा नहीं होता, उसका क्या करोगे? किसकी बीजेपी, भाड़ में जाए। जिस हांडी में सिर नहीं, वो चढती फूटे या फिर उतरते हुए फूटे। वो बैठे राजा—महाराज, अंग्रेजी पीते है। अंग्रेजी बोलते है। अंग्रेजों के साथ उठते—बैठते है। आम राजपूत से लेना देना नहीं है। उनका विवाह और उत्सव होते है तो आपको निमंत्रण देते है क्या? आप उनको नहीं देते? अपने लगते क्या है वो? ये अपने समाज की रायल्टी खा रही है दिया। राजपूत कोटे से टिकट लेते है। राजपूत कोटे से मंत्री बनते है और फिर राजपूतों की ऐसी तेसी करते है। कहां जाएगा ये लूटा पीटा राजपूत, कहां जाएंगा ये राजपूत?

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here