हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगों का वितरण

0
8

चूणा चौक में विधायक भांबू, तो छावनी बाजार में ज्वाइंट कमिश्नर जालान ने बांटे तिरंगे

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी मंजू सुरेश खंडेलिया के सहयोग से चूणा चौक विकास समिति की प्रेरणा से लकड़ी लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण चूणा चौक राणी सती रोड स्थित पुरोहित की बगीची से वहां की आसपास की एरिया की दुकानों पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा बुधवार को किया गया। इससे पहले विधायक राजेंद्र भांबू का आयोजक संस्थाओं की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस वर्ष खंडेलिया परिवार के सौजन्य से 700 झंडे तैयार करवाए गए है। जिनका मार्केट, कॉम्प्लेक्स एवं स्कूलों में जगह जगह वितरण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर लॉयंस क्लब झुंझुनूं के कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, चूणा चौक विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, संरक्षक डॉ. डीएन तुलस्यान, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, रामावतार शर्मा, सुशील पचलंगिया, मूलसिंह किशनावत, चंद्रप्रकाश धूपिया, राकेश सैनी, सौरभ पुरोहित, दिवाकर शर्मा, पूनम पुरोहित, प्रदीप मिश्रा, किशन छक्कड, गोपीराम पुरोहित, राजेश, दीपक शर्मा, अविनाश पुरोहित, अर्जुन वर्मा एवं राजू टेलर सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। इसी प्रकार, श्री गल्ला व्यापार संघ की प्रेरणा से लकड़ी लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण छावनी बाजार स्थित दुकानों पर स्टेट जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान द्वारा किया गया। इस मौके पर संपत्ततराम पुरोहित, श्री गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, डॉ. डीएन तुलस्यान, नवनीत सिंघानिया, पवन अग्रवाल गुढ़ावाला, श्यामसुंदर गुढ़ावाला, अंकित चुड़ैलेवाला, चंद्रप्रकाश टीबड़ा, अनिल गाडिया, सुभाषचंद्र ढेढिया, सुनिल तुलस्यान एवं बजरंगलाल अग्रवाल खतेहपुरा सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here