भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार; जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
पिलानी।झेरली गांव में डीएमएफटी से बने नए कुएं का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया। ग्रामीणों ने दहिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष चिड़ावा बाबूलाल वर्मा, नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र नेहरा, पार्षद धर्मेंद्र नेहरा, मानसिंह श्योराण, पूर्व सरपंच रोहिताश धानक, सूबेदार मातूसिंह सहित गांव के प्रमुख व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।