25 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा में संलग्न संस्थान ने दिखाई संवेदनशीलता, जीवाराम की ढाणी बगड़ में पहुंचकर की सहायता
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के सदस्य मुकेश कुमार सैनी व अन्य ने दिव्यांग महिला भगवानी पत्नी रंगपाल सैनी के घर जीवाराम की ढाणी बगड़ जाकर व्हील चेयर संस्थान द्वारा निशुल्क भेंट की गई। दिव्यांग सेवा संस्थान 25 सालों से दिव्यांग कल्याण का कार्य कर रही है। दिव्यांग महिला भगवानी देवी को व्हील चेयर मिलने पर बहुत खुशी हुई व संस्थान का आभार प्रकट किया। महिला की परेशानी देखते हुए यह व्हील चेयर इनके घर पर ही उपलब्ध करवा दी गई।