रीट 2022 चयनितों को आज भी नियुक्त का इंतजार

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रीट 2022 चयनितों को आज भी नियुक्त का इंतजार है। जिले से दीपक सरावग ने बताया कि रीट लेवल 2 अभ्यर्थियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। एक बार पेपर आउट होने की वजह से लेवल 2 रद्द कर दी गई। रीट 2022 भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को आज तक नियुक्ति नहीं मिली है। प्रोविजनल के नाम पर कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परिणाम जारी नहीं किया गया। उसके बाद भर्ती पर विवादित प्रश्नों पर कोर्ट से स्टे आ गया। उसके बाद कोर्ट का आदेश संशोधित परिणाम जारी करने का आया। अभ्यर्थी लगातार बोर्ड का चक्कर काटते रहे। सरकार और बोर्ड पर दवाब बनाया धरना प्रदर्शन आंदोलन किया। जिसके बाद परिणाम जारी हुआ। अब परिणाम जारी हुए भी एक महीना बीत गया। लेकिन अभी तक जिला आवंटन नहीं हुआ। अभ्यर्थी लगातार नेताओं के चक्कर काट रहे है। ताकि उनकी सरकार सुने और उनके साथ इंसाफ हो। थक हार के बीकानेर निर्देशालय के बाहर धरने पर बैठे। सरकार से उम्मीद है की जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान करें। अगर जल्दी ही जिला आवंटित नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना बीकानेर निदेशालय के बाहर दिया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में रीट चयनित शामिल होंगे। दीपक सरावग लगातार बेरोजगारों की आवाज उठाते रहे है। इस मौके पर जिला झुंझुनूं से दीपक चौधरी, पंकज शर्मा, सबचैन खान, अनिल बम्बोली, फिरोज अहमद, संदीप गुर्जर, आशीष, रोबिन, रहीश, निखिल, कृष्णकांत व प्रदेशभर से तमाम चयनित उपस्थित रहे।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here