स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार

0
9

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आहुति भवन झुंझुनूं में जिलाध्यक्ष डॉ. पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला बैठक में जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री बनने पर नीरज कुमार का साफा पहना कर प्रांत उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने सम्मान किया गया। नव नियुक्त प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार ने गांवों में ग्राम समिति के माध्यम से किसानों की समस्याएं दूर करने पर जोर दिया। किसानों ने स्मार्ट मीटर की खामियों पर विस्तार से चर्चा की। स्मार्ट मीटर का विभिन्न स्तरों पर विरोध करने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में जिलेभर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुकेश कुमार ने कहा कि प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार आत्मीयता से कार्यकर्ताओं को जोड़े रखते हैं। शुरुआत में हमने साथ-साथ काम किया है। इससे पहले संभाग मंत्री मोतीसिंह ने विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर, जिला संघ चालक मानसिंह, जिला प्रचारक भगत सिंह का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया, संभाग उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चुड़ैला, संभाग मंत्री मोतीसिंह, किसान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन चौधरी, जिला मंत्री सूबेदार गुगन, जिला उपाध्यक्ष सुभाष सांईंपंवार, जिला प्रचार प्रमुख नरेश हमीनपुर, जिला युवा प्रमुख नरेंद्र औलखा, बिसाऊ तहसील अध्यक्ष सुरेश चौधरी, तहसील मंत्री महावीर सिंह चाहर, पिलानी तहसील अध्यक्ष मोहर सिंह बलवदा, गुढ़ागौड़जी तहसील अध्यक्ष बालगंगाधर बराला, तहसील मंत्री नरेंद्रसिंह नरूका, मुकुंदगढ़ तहसील अध्यक्ष बनवारी पूनियां, नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष अमरचंद ढाका, तहसील मंत्री मातादीन, बुहाना तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह एवं मंत्री बलबीर सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र, भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं किसान संघ के ध्वज का ध्वजारोहण करके किया गया।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here