1100 महिलाओं को चुनड़ी ओढ़ाकर बांटे गए पौधे, विधायक ने की पार्क की घोषणा
झुंझुनू । अजीत जांगिड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान व हरियालो राजस्थान के तहत ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 24 में राजस्थानी शिशु मंदिर स्कूल तथा जाट बोर्डिंग के समीप खाली पड़े मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा की तरफ से पौधारोपण अभियान के शहर संयोजक रवि गुप्ता बिरमीवाला के संयोजन में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम में 1100 के करीब महिलाओं को पहले चुनड़ी ओढाकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद सभी को एक—एक पौधा भेंट किया। इस मौके पर महिलाओं और अन्य लोगों ने पौधों को लगाकर उसकी परवरिश बच्चों की तरह करने का संकल्प लिया। दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम के बतौर अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू, राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी थे। इस मौके पर भांबू ने रवि गुप्ता बिरमीवाला के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम झुंझुनूं शहर को हरा भरा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस मौके पर आयोजन स्थल पर नगर परिषद द्वारा पार्क विकसित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नगर परिषद इस जगह को एक पार्क के रूप में विकसित करेगी। यदि बजट की जरूरत पड़ी तो उनका विधायक कोष भी इस कार्य के लिए हमेशा खुला रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित पार्क को लेकर 500 पौधे लगाने का कार्यक्रम भी शुरू किया गया। वहीं झुंझुनूं शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 1500 के करीब जूट के बैग भी बांटे गए। कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता बिरमीवाला ने बताया कि झुंझुनूं शहर को हरा भरा बनाने के लिए ना केवल शासन, प्रशासन, विधायक, नगर परिषद कृत संकल्पित है। बल्कि भाजपा और शहरवासी भी इस कार्य में हर संभव मदद करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आत्माराम जांगिड़ ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, संदीप गोयल, पार्षद प्रमोद बुडानिया, ललित जोशी, पंकज रोहिल्ला, कपिल सैनी, राधेश्याम मोरवाल, नीलेश टीबड़ा, महेंद्र ढाणीवाला, एडवोकेट उषा केडिया, सपना राणासरिया, भावना शर्मा, चांदनी रोहिल्ला, देवकरण गुरू, सुशील रिंगसिया, विमल टमकोरिया, राजेश कवि, पंकज राणासरिया, राकेश टीबड़ेवाल, नरेश पुरोहित, बंशी फोगाट के साथ गणमान्य शहरवासी उपस्थित थे।
बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025