पंचायत चुनावों से पहले पूर्व मंत्री को सताया ‘डर’

0
21

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा— कोई वोटर लिस्ट घोटाला ना करें

खेतड़ी। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंचायत चुनावों से पहले एक बड़ा अंदेशा जताते हुए अधिकारियों से मांग की है कि वे किसी तरह का वोटर लिस्ट घोटाला ना करें। जी, हां शुक्रवार को खेतड़ी में विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया था। स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने, पंचायत—निकाय चुनाव समय पर करवाने, कानून व्यवस्था को सही करने, अवैध खनन रोकने तथा खेतड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा मारे जा रहे मवेशियों को लेकर पशुपालकों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता—कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे खुद भी उर्जा मंत्री रहे है। सरकार आमजन को परेशान करने के लिए स्मार्ट मीटर योजना लेकर आई है। जिसे तुरंत बंद करनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछली सरकार में उन्होंने खेतड़ी के लिए रीको मंजूर करवाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री से 100 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति भी जारी करवा दी थी। लेकिन डेढ साल बीत जाने के बाद भी रीको का काम आगे नहीं बढ रहा है। जिससे खेतड़ी का विकास रूक गया है। यही हाल वाइल्ड लाइफ सेंचूरी का है। जो डेढ़ साल से बंद पड़ी है। उन्होंने इस मौके पर खेतड़ी के अधिकारियों से मांग की कि पंचायत चुनावों से पहले तैयार होने वाली वोटर लिस्ट में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जाए। खेतड़ी में किसी तरह का वोटर लिस्ट घोटाला ना करें। आपको बता दें कि इस प्रदर्शन से कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर और उनके समर्थकों ने दूरी बनाई रखी।

पूर्व मंत्री की यह एक लाइन भी चर्चा में

इस प्रदर्शन को पंचायत—निकाय चुनाव से पहले पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का शक्ति प्रदर्शन और उनकी सक्रियता को प्रमाणित करने वाला मूवमेंट भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक ही लाइन में और भी एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहते है कि सरकार चाहे कोई भी हो। डॉ. जितेंद्र सिंह की बात का सम्मान हर सरकार करेगी। यह बयान भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बहरहाल, प्रदर्शन में पूर्व प्रधान बजरंगसिंह चारावास, खेतड़ी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन से दूर प्रधान, पिता के साथ जन्मदिन कार्यक्रमों में रही शामिल

इधर, कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली प्रधान मनीषा गुर्जर अपने पिता पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर के साथ उनके जन्मदिन कार्यक्रमों में व्यस्त रही। जिसके बाद सवाल यह भी खड़ा होता है कि पूर्व मंत्री ने उसी दिन को प्रदर्शन के क्यों चुना। जिस दिन पूर्व विधायक दाताराम का जन्मदिन है। बहरहाल, पूर्व विधायक दाताराम के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत तातीजा में पौधारोपण एवं गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नव युवक मंडल द्वारा ग्राम चौपाल में चांदी का ताज पहनाकर पूर्व विधायक का स्वागत किया। साथ में खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर का मातृ शक्ति द्वारा चूनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य श्रवणदत नारनौलिया, बीलवा सरपंच शंकर, बड़ाऊ सरपंच जितेंद्र चांवरिया, हीरालाल जिला परिषद सदस्य, पवन गुर्जर पंचायत समिति सदस्य, चुन्नीलाल चनेजा, सरपंच रामनिवास शेखावत पिलानी, सब्बाचंद जाखड़, नरेश गुप्ता, नरेश कसाना आदि मौजूद थे।

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here