सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से हो रहा परिवर्तन, समृद्धि व खुशहाली की राह पर बढ़ रहा राजगढ़ ब्लॉक

0
126

जिले के आशान्वित ब्लॉक राजगढ़ मुख्यालय पर आयोजित हुआ संपूर्णता अभियान जिला स्तरीय सम्मान समारोह, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, राजीविका महिलाओं ने लगाया आकांक्षा हाट, लाडो प्रोत्साहन योजनांतर्गत मनाया जन्मोत्स

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, प्रधान विनोद देवी, महावीर पूनिया, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम मीनू वर्मा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का ​शुभारंभ किया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक न्यांगली ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के माध्यम से जिले के आशान्वित ब्लॉक राजगढ़ में विभिन्न पैरामीटर में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति अंचल के लिए प्रसन्नता का विषय है। सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं व राजगढ़ ब्लॉक समृद्धि व खुशहाली की राह पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत राजगढ़ ब्लॉक को चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास सहित सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की दिशा में प्रयासों क्षेत्र में समृद्धि की राह खुलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त समाज की रीढ़ है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सक्षम व सुदृढ़ समाज का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजीविका महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही हैं। महिलाओं को प्रोत्साहन के समुचित अवसर मिलें तथा प्रत्येक विभाग से अपेक्षित सहयोग मिले। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चयनित राजगढ़ ब्लॉक में विकास को गति देने के उद्देश्य से सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत हम सभी अधिक से अधिक पौधरोपण करें। पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए हमें संकल्पित होकर प्रयास करने होंगे। पिछले दिनों में वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता से सकारात्मक परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं। बरसात में बढ़ोतरी होने से कृषि कार्यों में भी वृद्धि हुई है। हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं तथा हरित राजस्थान की संकल्पना को साकार करें। सुराणा ने नशामुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं नशामुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। महिलाएं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समाज के हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए नशे के प्रकोप से बचाएं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम से कहा कि परिवेश में कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए पोषण पर विशेष ध्यान दें। हमारे क्षेत्र के बच्चे सुपोषित हों ताकि उनका संपूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। महिलाएं विशेष तौर पर 06 साल तक के बच्चों के पोषण पर ध्यान दें।इस अवसर पर प्रधान विनोद देवी तथा महावीर पूनिया ने भी विचार व्यक्त किए।सीपीओ भागचंद खारिया ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की जानकारी दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों का किया सम्मान

इस दौरान अतिथियों ने आशान्वि​त ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न इंडीकेटर्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसीईओ व राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, कृषि संयुक्त निदेशक राजकुमार कुलहरि, सीडीपीओ सीमा गहलोत, सहायक कृषि अधिकारी शिवकुमार, हरिनारायण, सोमवीर ​सहित अन्य अधिकारियों, कार्मिकों को सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार धीरज झाझड़िया, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह, सीबीईओ सुमन जाखड़ सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजीविका महिलाएं व आमजन मौजूद रहे।

लाडो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मनाया जन्मोत्सव

इस अवसर पर विधायक न्यांगली, जिला कलक्टर सुराणा, प्रधान विनोद देवी सहित अतिथियों ने केक काटकर ‘बेटी बचाओ — बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम तथा लाडो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत सनाया चौधरी, चाखी, दिव्यांशी, निशिका, जानवी, दिपांशी सहित बे​टियों का जन्मोत्सव मनाया।

आंकाक्षा हाट का किया अवलोकन

इस दौरान राजीविका महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय हेतु आंकाक्षा हाट का आयोजन किया गया। अतिथियों ने आंकाक्षा हाट में प्रत्येक स्टॉल अवलोकन कर महिलाओं के उत्पादों की जानकारी ली और उत्पादों की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here