टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को बांटे पौधे, पौधारोपण भी किया

0
14

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के नवलगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टोंक छिलरी में भोजनगर निवासी पर्यावरण प्रेमी दिलीप सिंह शेखावत द्वारा लगातार पौधों का वितरण किया जा रहा है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिलीप सिंह शेखावत द्वारा क्षेत्र में 1100 पौधे बांटे जा रहे है। ताकि सभी लोग अपने स्थानों पर पौधे लगाए और हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों को गति मिल सके। इसी क्रम में सोमवार को टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी संस्था प्रधान संजू नेहरा की प्रेरणा से 50 विद्यार्थियों को पौधों का वितरण कर उन्हें पौधे लगाने के साथ—साथ सार संभाल करने की प्रक्रिया बताई गई। वहीं संकल्प दिलाया गया कि वे इन पौधों को लगाकर नियमित रूप से इनकी सार संभाल करेंगे। इस मौके पर संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि स्कूल के नवप्रवेशित बच्चों को भी पौधे बांटे जा रहे है। वहीं स्कूल की तरफ से ग्रामीणों को भी अधिक​ से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व उप सरपंच ओंकार सिंह, झाबर सिंह शेखावत, रणजीत सिंह शेखावत, कप्तान सुरेन्द्र सिंह शेखावत, खेम सिंह शेखावत, रोहिताश सिंह, जगराम सिंह शेखावत एवं भींव सिंह शेखावत सहित ग्रामीण और स्टाफ सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। जिसकी सार संभाल की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को दी गई।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here