राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का इंदिरा गांधी पर बड़ा हमला

0
34

जो पिता, पति की नहीं मानीं, वो संविधान कहां मानने वाली थी— हरिभाऊ बागड़े
इंदिरा ने हर 70 दिन में एक सरकार को बर्खास्त किया, जबकि मोदी ने एक भी सरकार को अब तक नहीं किया बर्खास्त

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इंदिरा गांधी को ‘बड़े घर’ की सदस्य बताते हुए कहा कि कई बार बड़े घर के लड़कों की मानसिकता होती है कि हम जो कहेंगे। वो होना चाहिए। यही मानसिकता इंदिरा गांधी की थी। उन्होंने ना तो कभी अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू की मानी और ना ही अपने पति फिरोज खान की मानी। ऐसी महिला संविधान को कहां मानने वाली थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी 11 साल तक लगातार देश की प्रधानमंत्री रही। करीब 4000 दिनों में हर 70 दिन में इंदिरा गांधी ने एक सरकार को बर्खास्त किया। 11 साल के कार्यकाल में उन्होंने 51 बार अलग—अलग प्रदेशों में सरकारों को बर्खास्त किया। जिसकी कहीं जरूरत नहीं थी। यह शुरूआत सबसे पहले 1959 में केरल से की गई। केरल में उस समय देश की एकमात्र गैर कांग्रेस सरकार थी। इंदिरा जब कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। तो उन्होंने अपने पिता प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से बिना कोई कारण के केरल की सरकार को बर्खास्त करवा दिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि आपातकाल भी देश पर सिर्फ इंदिरा गांधी ने खुद के लिए थोपा। इसकी जानकारी मंत्रीमंडल तक को नहीं दी गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि एक रिटायर्ड आईएएस माधव गोडबोले ने भी अपनी किताब में लिखा है कि इंदिरा गांधी के मंत्रीमंडल में सिर्फ एक ही पुरूष था। वो इंदिरा गांधी ही थी। राज्यपाल ने इंदिरा गांधी के निजी जीवन पर भी हमला करते हुए कहा कि फिरोज खान से शादी को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मान्यता नहीं थी। लेकिन फिर भी उन्होंने शादी की और शादी के पांच—छह साल बाद ही फिरोज खान का घर छोड़कर दो बेटों के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू के घर आकर रहने लगी। इससे पहले झुंझुनूं पहुंचने पर हवाई पट्टी पर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक राजेंद्र भांबू, प्रभारी सचिव सीनियर आईएएस डॉ. समित शर्मा, जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here