कारगिल विजय दिवस जवानों की वीरता, शौर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है – कमलकांत शर्मा

0
87

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा की अगुवाई में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर बलिदानी वीर सैनिकों को पुष्पचक्र एव पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के जवानों की असाधारण वीरता, शौर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश में सर्वाधिक वीर सैनिक झुंझुनूं जिले से हैं। यह धरती वीर शहीद बलिदानी पुत्रों की जननी है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1999 के संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, नगर महामंत्री रवि लांबा, महेश जीनगर, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, श्रीराम सैनी, विनोद जीनगर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here