लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में भोजन कराकर मनाया श्रावण मास

0
37

चिड़ावा। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन चिड़ावा के पास स्थित कच्ची बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने बताया कि ट्रस्ट हर वर्ष झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले भाई-बहनों के साथ त्यौहार मनाकर सेवा कार्य करता है। इसी क्रम में इस बार दो अलग-अलग बस्तियों में पहुंचकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना है। इस पुनीत कार्य में तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, संरक्षक अशोक पुजारी, पवन चेतीवाल, महेंद्र वर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ट्रस्ट की इस सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here