जयपहाड़ी में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का जन्मदिन भी मनाया
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10वें स्थापना दिवस एवं जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के जन्मदिन के अवसर पर बुद्ध विहार जय पहाड़ी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। जबकि मुख्य अतिथि रहे प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल कासिमपुरा और अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजनप्रसाद आल्हा व दिव्या वाल्मिकी चूरू उपस्थित रहे। कार्यक्रम भंते विनयपाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह जोसवाल बताया कि भीम आर्मी संस्थापक नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की दूरदर्शी सोच से गठित भीम आर्मी, बहुजन समाज के हितों की रक्षा करने वाला संगठन है। जो गांव के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति के हक और हुकूमत की आवाज बुलंद करता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आज भी बहुजन समाज पर अन्याय हो रहे हैं। जिनकी रक्षा के लिए भीम आर्मी पूरी तरह सतर्क है। अतिथि दिव्या वाल्मिकी व अपेक्षा बोयल बताया कि समाज में फैली अंधविश्वास और पाखंडवाद को मिटाने व शिक्षा के प्रति जागृति करने कि बात कहीं व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास आल्हा जन्मदिन बौद्ध रीति रिवाज से बनाया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जय भीम जय संविधान, भीम आर्मी जिंदाबाद, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद, भारतीय संविधान जिंदाबाद, बाबा साहेब अमर रहे नारे लगाए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत, तथागत बुद्ध की धरती है और विदेशी धरती पर भी इसकी पहचान बुद्ध भूमि के रूप में होती है। कार्यक्रम के दौरान संगठन में नए सदस्यों को शामिल किया गया। बगड़ के पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़ ने जानकारी दी कि झुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है। जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने संगठन की भूमिका, उद्देश्य और सामाजिक बदलाव में इसकी सक्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन पिलानी तहसील अध्यक्ष प्रो. चेतराम लिखवा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में बगड़ के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह बरवड़, रामप्रताप बरवड़, डॉ. राजेंद्र महरिया, आशाराम आल्हा, दुर्गाप्रसाद बोयल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सैनी, विकास मेघवाल, अजय मावर, दिनेश बरवड़, जिला मंत्री रवि चंदेलिया, सह सचिव मनोज बोयल, शिवरतन चंदेलिया, विशाल आल्हा, राहुल आल्हा, पंकज बौद्ध, विक्रम इंडाली, जगदीश, नरेंद्र कुमार, योगेश टंडन तहसील अध्यक्ष, आश्चर्य कुमार, दिनेश तंवर, सुनिल सिरोवा, विनोद कासनी, एडवोकेट ओमप्रकाश, एडवोकेट राकेश सबल, एडवोकेट बजरंग, एडवोकेट विजय गुरुवा, नवीन पंवार, शीशराम सिलोलिया, रतनसिंह, अभिषेक, मुकेश माहिच, सुधीर, राजेश गोठवाल, आकाश, जोगेंद्र, दामोदर, जयप्रकाश, नरसिंह राव गुजराती, अनिल अटवाल, मुनींद्र गर्वा, दिनेश गर्वा, शुभकरण, जगदीश, सुभाष आल्हा, रोहिताश, ममता गर्वा, डॉ. मनीराम भाटिया, डॉ. सुरेश सिला, कमलेश काला, अरविंद, दयानंद, दिनेश तंवर, विक्रम, महेंद्र, गुलझारीलाल, चतरूराम, राधेश्याम चिरानिया, बनवारी फुलवारियां, ललित निर्मल, सावित्री देवी, माया, संतोष, रोशनीदेवी, सुनिता, आयुष आल्हा, सानवी, दीपिका, चंचल, प्रेरणा, निक्की महिलाएं व बढ़ चढ़कर बच्चों सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा