12वीं बोर्ड एग्जाम में भी जेपी जानूं स्कूल को किया था टॉप
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनांतर्गत जिले के ग्राम गोदारा का बास तन सिंगनौर निवासी ऋतु चौधरी को राज्य सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान की गई है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में उन छात्राओं का मेरिट से चयन कर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष स्कूटी प्रदान की जाती है। जो अपनी कक्षा 12 में उच्च स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा में भी अध्ययन जारी रख लगातार उच्चतम अंक हासिल कर रही हो। शहीद जेपी जानूं स्कूल की 12वीं विज्ञान संकाय में भी ऋतु चौधरी रही थी। अव्वल मेधावी व होनहार छात्रा ऋतु चौधरी सत्र 2021-22 में भी झुंझुनूं जिले की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित शहीद कर्नल जेपी जानूं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में अव्वल रहकर तात्कालीन सत्र का रिकॉर्ड भी उसने अपने नाम किया था। उल्लेखनीय है कि छात्रा ऋतु चौधरी जो कि राजस्थान स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष, एंटी कर्रप्शन-मिशन, नई दिल्ली के प्रदेश प्रभारी, खबर गवाह-मीडिया समूह के ब्यूरो-चीफ व शिक्षाविद् डॉ. केएल गोदारा की सुपुत्री है। छात्रा की इस उपलब्धि पर श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह न्यौला, एसएनएमटी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह, सिंगनौर के पूर्व सरपंच डॉ. हरिसिंह गोदारा, पूर्व सरपंच सुमन देवी, डॉ. पितराम गोदारा, प्राचार्य रामचंद्र गोदारा, प्रयास गोदारा, खेमचंद गोदारा, प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड़, उप प्राचार्य डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. राजेश सिहाग, डॉ. सुभाष बोला, डॉ. श्रवण गोदारा, कृष्ण गोदारा, पिंटू गोदारा, बलवीर ख्यालिया, पत्रकार सुरेंद्र बांगड़वा, कैमरामैन अमन कुमार, शेखावाटी लाइव के चेयरपर्सन नीरज सैनी, दैनिक नवज्योति ब्यूरो चीफ राजेंद्र सिंह निर्बाण, फय्यूम कुरैशी, कृष्ण स्वामी, सुनिल शर्मा, चंद्रकांत बंका सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित कर ढेरों शुभकामनाएं दी
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा