राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का केडर पुनर्गठन मांग, राज्य सरकार के खिलाफ विरोध तेज

0
153

चूरू में जिला न्यायालय के सामने न्यायिक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश पर चल रहा कामकाज ठप

चूरू। राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से प्रेषित प्रस्ताव के बावजूद राज्य सरकार ने गत दो वर्षों से केडर पुनर्गठन कोई आदेश पारित नहीं करने के कारण प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र नारायण जोशी एवं जयपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा 14 जुलाई से लगातार आमरण अनशन पर चल रहे है। चूरू मुख्यालय पर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार स्वामी ने बताया कि जिला न्यायालय के आगे पुनर्गठन लागू करने की मांग को लेकर लगातार सामूहिक अवकाश पर रहकर राज्य सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया एवं मांगे नहीं माने जाने तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। आगे भी मांगे नहीं मानी जाती है, तो मुख्यालय पर न्यायिक कर्मचारी क्रमिक अनशन एवं अन्य प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित करेंगें। धरना स्थल पर रामसिंह चलकोई, कैलाश शर्मा, अफरोज खांन, विनोद पापटान, कस्तूरी लाल जोशी, बहादुर सिंह, राजकुमार कानखेडिया, शमशेर खांन, मनोज गौड, मनोज गहनोलिया, महेन्द्र तालणिया, बिजेन्द्र शर्मा, सुरेश प्रजापत, विजय सिंह, दयाल सिंह, जुगल सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, विकास शर्मा, कविता मारोठिया, जीवराज, सद्दाम हुसैन, सुरेश मितड, सिकन्दर खांन, विमल, रमेश कानखेडिया, देवकरण माली, प्रकाश सिंह, भारत पंवार, अजय बोहरा, हर्षित पुरोहित, सुमित, यमन कुमार, राघव सोनी, सचिन बाकोलिया, पुनित गुर्जर, विजय मीणा, दमयन्ति, विद्या, विजयलक्ष्मी, भावना, कंचन कुमारी, डिम्पल, किरण सोलंकी, ओजस्विता, अंजना, मनिषा, हवा सिंह, लीलाधर पंवार, महेन्द्र भाटिया एवं अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विरोध जाहिर किया तथा पुनर्गठन लागू करने की मांग की गई। चूरू बार संघ ने धरने पर सामूहिक अवकाश का समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार किया।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here