सीताराम लुगरिया के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

0
256

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की रही भागीदारी

चूरू। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को डाबला रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संत कबीर शिक्षा समिति और भाईचारा ग्रुप चूरू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक और अन्य अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।वहीं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने कहा कि रक्तदान और पौधरोपण दोनों ही मानवता और प्रकृति की सेवा है। यह दोनों कार्य जीवनदायिनी हैं।नारायणी सेना के उपाध्यक्ष सुरेश सेन ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की टीम ने केक काटने की बजाय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को दूर करने हेतु यह रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर भाजपा नेता भंवर गुर्जर, हरिराम चौपड़ा, देवकांत शर्मा समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।सीताराम लुगरिया ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताते हुए सभी रक्तदाताओं, आगंतुकों और आयोजकों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर भाजपा नेता वासुदेव चावला, जंगशेर खान पिथिसर, संत कबीर शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र धानक सहित कई गणमान्य अतिथियों ने लुगरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और रक्तदान तथा पौधरोपण में भाग लिया।इस मौके पर पवन बागड़ी, सरपंच सोनू सरोहा, पार्षद विष्णुनाथ जांगिड़, विनोद सैनी, सलीम गोरी, पूर्व पार्षद सांवरमल सैनी, सुमेरमल धानका, दिलीप बावलिया, पवन चांवरिया, जय सिंह, रोहिताश मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में लुगरिया समर्थक, परिजन और मित्रगण उपस्थित रहे।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here