चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल की पुण्यस्मृति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरश्री के कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ ने अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। संयोजक प्रो.कमल कोठारी ने सुबोध अग्रवाल के जीवन से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर बृजेन्द्र दाधीच, उमाशंकर शर्मा, शैलेन्द्र माथुर, गुरूदास भारती, कैलाश चौधरी, सुनील भाउवाला, रमाकान्त अग्रवाल, श्यामसुन्दर शर्मा व रामगोपाल बहड़ ने कहा, सुबोध कुमार अग्रवाल लोक संस्कृति के ख्यातनाम संवाहक थे। जिन्होने चूरू जनपद में लोक संस्कृति के अनेक आयामों को कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन्त कर सरंक्षित व प्रसार किया। नगरश्री में म्युजियम स्थापना व पुरातात्विक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की सामग्रियों का कालजयी संग्रह किया। वे कवि गीतकार भी थे। चूरू मण्डल के शोधपूर्ण इतिहास की प्रमाणिक सामग्री एकत्रित करना उनका अनूठा श्रमसाध्य योगदान था। इस अवसर पर बाबु पाटिल, अरविन्द शर्मा, नारायण किरोड़ीवाल, लादूराम प्रजापत, विनोद बागला, राकेश गोयल, रमेश पारीक, अमन सारस्वत, विनोद राठी, सुशील शर्मा, कुलदीप गोयल व सुरेश चोटिया सहित शहरवासियों ने संस्थापक अग्रवाल को पुष्प अर्पित किए।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा