मानव उत्थान सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया पौधारोपण

0
72
Screenshot

21 पौधों के साथ लगाए गए ट्री गार्ड, रखरखाव का भी संकल्प

हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एस.आर. कार्यालय रोड पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सामूहिक रूप से 21 पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी पौधों पर ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समिति ने यह भी सुनिश्चित किया कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से संरक्षण और देखभाल की जाएगी। समिति अध्यक्ष लादू सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है। भाटी ने बताया कि समिति द्वारा पिछले लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, और यह प्रयास केवल प्रतीकात्मक नहीं होता, बल्कि इन पौधों की निरंतर देखभाल और निगरानी भी की जाती है ताकि वे सुरक्षित रूप से बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। कार्यक्रम में समिति के सदस्य रविंद्र कुमार सुथार, अरुण पवार, पवन सुथार, जुगल सुथार, प्रेम कुमार लिंबा, सुनील कुमार गोदारा, लोकराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह सैनी, विपिन कुमार शर्मा, राजा राम बिश्नोई ,जितेंद्र कुमार शाक्य, लादू सिंह भाटी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण हेतु जिम्मेदारी ली।

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here