जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल
चूरू।राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं व जिला प्रशासन की नाकामियों के खिलाफ शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को चूरू में “हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन” का आयोजन किया। यह रैली मंडेलिया हाउस से रवाना होकर पंखा सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा।शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में और बड़े स्तर पर संवैधानिक व लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन किया जाएगा।रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, झंडे और तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सांसद राहुल कस्वां ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ किए गए वादे सरकार ने नहीं निभाए। फसल बीमा और एमएसपी जैसी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू नहीं की जा रही हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाएं भी बंद कर दी गई हैं।
रफीक मंडेलिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में आमजन बुरी तरह त्रस्त है। महिलाओं, दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, बिजली-पानी का संकट गहराता जा रहा है, और बेरोजगारी चरम पर है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर जनकल्याण के लिए संघर्ष करती रही है और करती रहेगी।वहीं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने प्रदेश में बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, नशे की प्रवृत्ति और पेंशन भुगतान की अनियमितताओं पर चिंता जताई।इस अवसर पर भिमराज जाखड़, धर्मेन्द्र बुडानिया, रियाजत खान, गोविन्द महनसरिया, मोहम्मद हुसैन निर्माण, नारायण बालाण, कमला पुनियां, सोयल खान डीके, रमजान खान, सीताराम खटीक, सोहनलाल मेघवाल,जमील चौहान आदि ने भी संबोधित किया। चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किषोर धान्धू ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर रामेष्वर प्रजापत, अबरार खान, हेमन्त सिहाग, सद्दाम हुसैन, हर्ष लाम्बा, लालचंद सैनी, रामनारायण व्यास, शिव कुमार शर्मा, योगेष ढाका, अजीज दिलावरखानी, सुखाराम घिंटाला, संजय भाटी, कमलेष महला, रामप्रताप कांटिवाल, विनोद खटीक, जतनाराम मेघवाल, जंगषेर खां, कमलेश महला, असलम खां अखाण, चंदनमल मेघवाल, हमीद खान रिसालदार, फुलचंद मुन्दडिया, असलम खां मोयल, शेर खां मलखाण, इस्लाम खान, एनके झारिया, अली मोहम्मद भाटी, विधाधर मेघवाल, ज्योति सिंह, कुरडाराम भाकर, रणजीत सारण, रामेष्वर नायक, श्रवण बसेर, बजरंग बजाड, प्यारेलाल दानोदिया सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें
वीर तेजा भवन में युवाओं से क्या बोले रफ़ीक मंडेलिया | Youth Dialogue Program Highlights
अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |
चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना
सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान
चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण