तिरंगा रैली में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब, भारतीय सेना के सम्मान में चूरूवासियों ने दिखाया उत्साह

0
258

हर वर्ग ने लिया भाग, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने निभाई अहम भूमिका

चूरू। भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार को दादा बाड़ी स्थित खेल मैदान से एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और चूरू लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के हर वर्ग के लोगों ने पूरे जोश और गर्व के साथ इस देशभक्ति रैली में हिस्सा लिया।रैली जोहरी सागर, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर होते हुए गढ़ स्थित स्वामी गोपालदास चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगे के साथ निकली भीड़ ने भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना और अधिक बढ़ गई है। चूरू की इस रैली में हर जाति, धर्म और राजनीतिक विचारधारा के लोग एकत्र होकर देशभक्ति का अनुपम उदाहरण पेश कर रहे हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि देशवासियों के दिल में सेना का मान और भी ऊंचा हुआ है। हम सभी सेना के प्रति कृतज्ञ हैं।वहीं लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश की सुरक्षा और गौरव को सशक्त किया है। आज हर नागरिक सेना के प्रति श्रद्धा और गर्व से भर गया है। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पराक्रम राठौड़, प्रधान दीपचंद राहड़, डॉ. वासुदेव चावला, चन्द्राराम गुरी, उप जिला प्रमुख महेन्द्र सिंह न्यौल, भास्कर शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, सुशील लाटा, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, राकेश दाधीच, भंवर गुर्जर, चन्द्र प्रकाश शर्मा, रवि दाधीच, कपिल रक्षक सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज की टीम बनी प्रेरणा का स्रोत

तिरंगा रैली में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार के नेतृत्व में डॉक्टर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. पुकार ने बताया कि “कॉलेज से पांच बसों में डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स रैली स्थल पहुंचे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और भारतीय सेना के जयघोष किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here