Advertisement
Home चूरू राजलदेसर बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के नए मैनेजर का स्वागत

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के नए मैनेजर का स्वागत

राजलदेसर। कस्बे की बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में नव नियुक्त मैनेजर भगवानाराम भाटिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सूरजमल कच्छावा ने भाटिया के सरल और सेवाभावी स्वभाव की सराहना की और कहा कि उनके आने से कस्बे के निवासियों को बैंक में बेहतर सेवाएं मिलेंगी। स्वागत समारोह में धनराज सारस्वत, भजन लाल भाटिया, महेंद्र हुड्डा, हितेन डिडवानिया और मनोज सारस्वत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement