Advertisement
Home चूरू सुजानगढ़ सुजानगढ़ में चाकूबाजी की घटना, 18 वर्षीय युवक घायल

सुजानगढ़ में चाकूबाजी की घटना, 18 वर्षीय युवक घायल

आपसी झगड़े में हुई चाकूबाजी, युवक को प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर

सुजानगढ़। शहर के वार्ड नं. 52, ड्रीम लाइट सिनेमा हॉल के पीछे मंगलवार को चाकूबाजी की घटना में एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद इकबाल बिसायती को राजकीय बगड़िया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के एसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि चाकूबाजी आपसी झगड़े और कहासुनी के चलते हुई। फिलहाल, परिजनों की ओर से थाने में न तो कोई बयान दर्ज कराया गया है और न ही कोई मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी देखिए…..
खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

Advertisement