देशभर के निजी स्कूलों की स्वायत्तता, सुरक्षा और शिक्षा सुधारों के लिए करेंगे कार्य, हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में ली पद की शपथ
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में आयोजित नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) के राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाले एवं राजस्थान के प्रांतीय प्रभारी डॉ. दिलीप मोदी को संगठन का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिंदर सिंह पंढेर द्वारा उन्हें पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में नीसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सैंकड़ों शिक्षाविद और नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डाॅ. दिलीप मोदी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नीसा के वर्ष 2026-2029 के मेनिफेस्टो की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। डाॅ. मोदी ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में केंद्रीय विद्यालयों के समान निजी स्कूलों के लिए भी समान आरटीई रीइंबर्समेंट की पुरजोर वकालत करना, आरटीआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना और प्राइवेट स्कूलों में अनिवार्य एसएमसी के अनावश्यक हस्तक्षेप का विरोध कर निजी स्कूलों की निजता व स्वायत्तता की रक्षा करना शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि देश में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए भारत यात्रा के माध्यम से एक राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, क्लासरूम एक्सिलेंस के लिए देश के 1000 शिक्षकों को उच्च-गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रतिष्ठित प्रोफेसरों व इंडस्ट्री लीडर्स के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा के स्तर को जांचने के लिए 1000 स्कूलों का प्राॅपर मूल्यांकन व निरंतर मेंटरिंग की जाएगी। जबकि छात्रों को ग्लोबल यूनिवर्सिटीज व बेहतरीन करियर के लिए तैयार करने के लिए फ्यूचर-रेडी स्टूडेंट प्रोग्राम की शुरुआत होगी। डाॅ. मोदी ने आधुनिक शिक्षण पद्धति व टेक्नोलाॅजी इंटीग्रेशन को बढ़ावा देने की राष्ट्रीय पहल पर जोर देते हुए कहा कि देश के 100 बजट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशंस को एक साथ जोड़कर एक अटूट और एकजुट राष्ट्रीय नेटवर्क खड़ा करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर मोदी वर्ल्ड स्कूल छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने जानकरी देते हुए बताया कि डॉ. दिलीप मोदी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और स्कूल संचालकों में हर्ष की लहर है। डाॅ. मोदी की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर राजस्थान और विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविदों और स्कूल संचालकों का कहना है कि डाॅ. मोदी का जमीनी स्तर पर शिक्षा के विकास और स्कूल प्रबंधन में लंबा अनुभव रहा है। उनके इस पद पर आने से न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के बजट और स्वतंत्र स्कूलों की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर एक मजबूत आवाज मिलेगी। बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि उनका यह कार्यकाल शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव और निजी स्कूलों के अधिकारों की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर खुशी जताते हुए मोदी वर्ल्ड स्कूल के निदेशक आकाश मोदी ने कहा कि नीसा जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन में डाॅ. दिलीप मोदी का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनना पूरे राजस्थान के लिए गौरव की बात है। यह संगठन देशभर के प्राइवेट स्कूलों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। डाॅ. मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में आने से शेखावाटी क्षेत्र के निजी स्कूलों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, ग्लोबल एक्सपोजर और नई तकनीकों का सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम हमारे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसी क्रम में स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा ने अपना वक्त व्य साझा करते हुए कहा कि निजी शिक्षण संस्थान देश के कोने-कोने तक शिक्षा पहुंचाने में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य कर रहे हैं। डाॅ. दिलीप मोदी की इस नियुक्ति से स्कूलों की स्वायत्तता और सुरक्षा को बल मिलेगा। संगठन द्वारा चलाए जाने वाले शिक्षक प्रशिक्षण और फ्यूचर-रेडी स्टूडेंट प्रोग्राम्स से शेखावाटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक नया और समृद्ध मंच मिलेगा। जिससे आने वाले समय में क्षेत्र से बेहतरीन प्रतिभाएं और ग्लोबल लीडर्स निकलेंगे। डाॅ. दिलीप मोदी को इस नई जिम्मेदारी के लिए मोदी वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, निदेशक आकाश मोदी एवं गरिमा मोदी स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा, उप -प्राचार्या सरोज सिंह, प्रशासक कमलेश कुलहरि, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा सहित सभी स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।










