खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा का चूरू दौरा, प्रेस वार्ता को किया संबोधित, विभागीय गतिविधियों, गिव —अप अभियान की प्रगति की दी जानकारी
चूरू। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और गिव — अप अभियान और विभागीय गतिविधियों की जानाकारी साझा की। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। हमारी सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार प्रत्येक गरीब एवं वंचित को उसका अधिकार दिलाने के लिए गिव अप अभियान आदि गतिविधियों के माध्यम से निरंतर काम कर रही है। अभियान अंतर्गत अपात्र व्यक्तियों को योजना से हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चूरू जिले में कुल 01 लाख 43 हजार 73 सदस्यों ने गिव अप अभियान अंतर्गत स्वेच्छा से लाभ छोड़ा है एवं कुल 2 लाख 13 हजार 443 यूनिट्स को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाया गया है। इसी क्रम में 02 लाख 54 हजार 847 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा गया है। सम्पूर्ण राजस्थान में गिव—अप अभियान की प्रगति का 10.30 प्रतिशत चूरू जिले का है। उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान में पूरे प्रदेश में 41 लाख 95 हजार 281 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा है तथा कुल 69 लाख 03 हजार 694 नाम हटाए गए हैं। इसी क्रम में 69 लाख 50 हजार 22 यूनिट्स एनएफएसए में जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, कार्मिकों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं। हमारा प्रयास है कि कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राशन डीलरों के कमीशन के भुगतान, ई—केवाईसी, नवीन दुकानों को खोलने, रिक्त दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार करने सहित गतिविधियों पर पूर्णतया मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुमित्रा पूनिया, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर, शैलेष सुराणा, जिला रसद अधिकारी अंशु तिवारी भी मौजूद रहे।











