विद्वान पंडितों द्वारा करवाया गया रुद्राभिषेक, प्रसादी का हुआ आयोजन
खिरोड़।सीकर रोड पर स्थित गोल्याणा के नजदीक रामपुरा के पास वीर हनुमान दक्षिण मुखी बालाजी पीठ महाकाल मंदिर संत आश्रम रामपुर 24 कोसिया परिक्रमा मार्ग पर विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना करवाकर रुद्राभिषेक करवाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक अश्विनी आचार्य महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने जोड़े के साथ भाग लिया। मंदिर के महंत अश्वनी आचार्य महाराज के अवतरण दिवस पर केक काटा गया। महाराजश्री के अवतरण दिवस पर श्रद्धालुओं ने उन्हें फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। महाराज श्री के अवतरण दिवस पर श्रद्धालुओं ने उन्हें शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया। जो महाराजश्री के अवतरण दिवस पर भी उपस्थित रहे। महाराज के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मंदिर के महंत अश्वनी आचार्य महाराज के जन्मदिन पर नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, भाजपा के महिपाल सिंह, जयपुर, महिला मंडल एवं सीकर महिला मंडल के अलावा गोठड़ा थानाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूजा अर्चना के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें दूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर के महंत अश्विनी आचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।