शिव महिम्न मंडल का 29वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

0
44

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय पुरोहितों की बगीची स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 29वां वार्षिक उत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। पुरोहितों की बगीची के सचिव और शिव महिम्न मंडल के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने बताया कि मंडल के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को चार बजे से मंडल के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, रामरतन पंसारी, शरद शर्मा, राजकुमार सिंघानिया, शशिकांत पुरोहित, कालूराम तुलस्यान, रविशंकर पुरोहित, गोपालकृष्ण गुप्ता, अशोक तुलस्यान, लक्ष्मीकांत पुरोहित, मुकेश जालान, प्रकाश तुलस्यान, प्रमोद चोटिया सभी सदस्यों ने सपरिवार पंडित संजय शर्मा एवं पांच पंडितों के सानिध्य में महादेव का रुद्राभिषेक किया। तत्पश्चात पुष्पों से भगवान आशुतोष का आकर्षक शृंगार, पूजा एवं आरती कर सभी ने सपरिवार सामूहिक रूप से शिव महिम्न पाठ किया। रात्रि को रामचरित मानस के संगीतमय दैनिक सामूहिक रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा के पश्चात प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, पवन देरवाला, स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान, कांतिप्रसाद ढंढ़, पवन पुजारी, सुभाष पारीक, वैद्यजी गुलझारीलाल शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, प्रदीप शर्मा अलसीसर, श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, बंधे का बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गाडिया, श्री गोपाल गौशाला के सचिव नेमी अग्रवाल, भामाशाह प्रदीप पाटोदिया, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, राजकुमार मोरवाल, पार्षद संजय पारीक, गोपीराम पुरोहित, राकेश सहल, एडवोकेट नीरज शर्मा, विनोद सिंघानिया, योगेश कलावटिया, एडवोकेट सुशील जोशी, बाबूलाल शर्मा, शिक्षाविद विकास शर्मा, मनोज शर्मा, कमल केजड़ीवाल, अजीत राणासरिया, डॉ. एसएन शुक्ला, वैद ओमदत्त शर्मा, गोपीशरण पारीक, योगेश चौमाल, महेश जीनगर, एडवोकेट जितेंद्र निर्मल, श्यामसुंदर टीबड़ा, पवन टाइपिस्ट, अनिल बाक्यान, अशोक केडिया, प्रमोद कैंया, लीलाधर पुरोहित, रामधारी चौमाल, राजेश अहलूवालिया, अरविंद शर्मा, रामचंद्र पाटोदा, अनिल जोशी, पुला जोशी, हरिकिशन शुक्ला, मोनू जोशी सहित सैंकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here