श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव 27 को

0
39

चिड़ावा शहर के सबसे बड़े तीज उत्सव तैयारियां शुरू

चिड़ावा।श्रीश्याम सखी दरबार द्वारा हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर तीन बजे से मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल गेस्ट हाउस में आठवां तीज महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों के लिए भी अलग—अलग जिम्मेदारियां श्रीश्याम सखियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थानी और भजन थीम पर डांस कार्यक्रम होगा। फनी नोंक—झोंक के अलावा बेस्ट तीज, बेस्ट लहरिया तथा बेस्ट मेहंदी के प्राइज दिए जाएंगे। खास आकर्षण मनिहारी मार्केट होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं लहरियां थीम के परिधान में सज—धज कर आएगी। कार्यक्रम में श्रीश्याम सखी दरबार की सदस्य व उनके परिवार की महिला सदस्यों के अलावा कस्बे की अन्य महिलाएं भी शामिल होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीश्याम सखी दरबार की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ता सखियों ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस कार्यक्रम में कस्बे की सभी महिलाएं आमंत्रित की गई है। पिंकी वर्मा के संयोजन में ये कार्यक्रम सखियों के साथ मिलकर किया जा रहा है।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here