चूरू जिले में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

0
207

15 दिनों में ब्लॉक कार्यकारिणी गठन के निर्देश, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

शमशेर भालू खां

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया के अनुमोदन के बाद चूरू जिला अध्यक्ष शमशेर भालू खां ने जिले के सभी छह ब्लॉकों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। साथ ही, उन्होंने पंद्रह दिनों के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर शमशेर भालू खां ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवी शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से शीघ्र ही अपने-अपने ब्लॉकों में सक्रिय कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा जताई है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रकार हैं :

चूरू : नाथूराम, सेवा निवृत्त शिक्षक, बुंटिया
रतनगढ़ : फकीर चंद दानोदिया
सुजानगढ़ : छोटू लाल बिसोर
सरदारशहर : भारत कुमार गौड़, शाकंभरी उमावि सरदारशहर
राजगढ़ : ओम प्रकाश पुनिया, जनाऊ खारी
तारानगर : जीताराम जांदू

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here