वॉल पेंटिंग इवेन्ट का आयोजन

0
359

चूरू। नो मोर साइलेंस ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्थानीय सरदार विद्यालय प्रांगण में वॉल पेंटिंग इवेन्ट का आयोजन बुधवार को किया गया। इवेन्ट के दौरान एज्यूकेशन थीम पर विद्यालय की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग की गई।
प्रधानाचार्य मदनलाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप सदस्यों द्वारा प्यासा कौआ कहानी पर आधारित पेंटिंग की है साथ ही पारम्परिक खेलों को प्रोत्साहित करने सम्बन्धित विभिन्न पेंटिंग की गई है। ग्रुप सदस्यों ने बताया कि उनके ग्रुप के सदस्यों ने पूर्व में भी चूरू रेलवे स्टेशन, लोहिया कॉलेज, कलक्टर कार्यालय सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के इवेन्ट आयोजित कर लुप्त होती वॉल पेंटिंग कला को सहेजने का कार्य किया है।
इस अवसर पर ग्रुप लीड़र अभिलाषा सोनी, सोनिया जाड़ीवाल, पंकज सैनी, ममता विनवानी, आरती सोनी, प्रियंका सैनी, काजल सैनी, भारती प्रजापत, साहिल सैनी, सौरभ प्रजापत, आभा भौभरिया, आदि उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here