तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे..

0
755

सिविल लाइंस में हुए ‘जन्मोत्सव’ में विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों ने संस्मरण, कविता-गीतों के जरिए प्रो. महावीर सिंह यादव को किया याद

चूरू। लोहिया कॉलेज में प्रवक्ता रहे स्व. प्रो. महावीर सिंह यादव के जन्मदिन पर यहां सिविल लाइंस में ‘जन्मोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुटे आरजेएस, एपीपी, विधि अधिकारी, अधिवक्ता एवं विधि विद्यार्थियों ने प्रो. यादव से जुड़े संस्मरण साझा किए और गीतों, कविताओं व संस्मरणों के जरिए उन्हें याद किया।
प्रो. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रो. यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विद्यार्थियों को न केवल अपने विषय में पारंगत किया, अपितु उन्हें मनोवैज्ञानिक ढंग से ऐसा मजबूत बनाया कि जीवन के किसी भी संघर्ष और परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
चूरू एसडीएम सुश्री श्वेता कोचर ने कहा कि शिक्षण दुनिया का श्रेष्ठ जॉब है और प्रो. यादव जैसे व्यक्तियों ने इसे साबित किया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी यदि उसकी प्रेरणा और मार्गदर्शन इस तरह से लोगों का जीवन बदलते हैं तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। उन्होंने विधि क्षेत्र में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए और कहा कि समर्पण के साथ की गई मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
एपीपी रोशन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रो. यादव ने विधि क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने के लिए जो पौधा लगाया था, वह अब बरगद बन रहा है और किसी भी विधि एवं न्याय से जुड़ी किसी भी भर्ती में यहां के युवा अपनी जगह बनाते ही हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने संस्मरणों, कविताओं व गीतों के जरिए प्रो. महावीर प्रसाद यादव को याद किया। आरजेएस चंद्रशेखर पारीक, आरजेएस दीप्ति स्वामी, आरजेएस नारायण प्रसाद, आरजेएस वंदना शर्मा, नव चयनित आरजेएस सुरेश कुमार व उषा प्रजापत, वरिष्ठ विधि अधिकारी धर्मपाल शर्मा, जेएलओ महेंद्र सैनी, कुमार अजय, महावीर नेहरा, एपीपी रणवीर सिंह राठौड़, बार काउंसिल सदस्य देवेंद्र सिंह महलाना, नगर परिषद एएलआर शुभकरण पंवार, नागौर एपीपी घनश्याम सोनी, संतोष चांगल, युनुस खान, विनोद यादव, सत्येंद्र शर्मा, गीता सामौर, आरती सामौर, सीकर विधि महाविद्यालय के प्रो. सुरेश नायक, मानसिंह सामौर, केंद्रीय विद्यालय चूरू से विद्या आर्य, अधिवक्ता पुष्ेपकांत शर्मा, अभिषेक टावरी, रामेश्वर प्रजापत, मन ग्रोवर, अख्तर रसूल सहित बड़ी संख्या में विधि एवं न्याय क्षेत्र के लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरुजी को याद किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कुमार सैनी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here