भानावत बने युवा संगठन पाली जिले के अध्यक्ष

0
981

पाली। राजस्थान युवा संगठन के पाली शहर अध्यक्ष पद पर लाखेन्द्रसिंह भानावत को नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दाधीच ने बताया कि भानावत पिछले कई वर्षों से समाजसेवी कार्यों व सामाजिक संगठनों से जुडे होने और समाजसेवा में गहरी अभिरूची रखते है। भानावत की सक्रियता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष रवि शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दाधीच की अनुशंषा पर उन्हे राजस्थान युवा संगठन का पाली का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
लाखेन्द्रसिंह भानावत की नियुक्ति से पाली शहर ही नहीं वरन जिले वासियों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई, जिसके चलते बाली, फालना, मुण्डारा, सादडी, चामुण्डेरी, बीजापुर, सुमेरपुर, साण्डेराव में मिठाईयों का वितरण किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष लाखेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रदेषाध्यक्ष रवि शर्मा की भावनाओं के अनुरूप जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें युवा और कमर्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here