जन चेतना रेली निकाल लोगों को किया जागृत

0
1061

जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न संमस्याओं से लोगो को जागरूक करना था उद्वेश्य

प्रतापगढ।राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्ववाधान में लोगों को जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली समस्या के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड ने भाग लेकर आमजन को जनसंख्या वृद्धि से होने वाली समस्याओं एवं जनसंख्या वृद्धि से भविष्य में होने वाली हानि के प्रति जागरूक किया।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुरूषोतम लाल मोड़ ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड ने जन चेतना रैली का अयोजन नगर परिषद से प्रारम्भ होकर गॉधी चौराहा, सदर बाजार, लौहारगली गोपालगंज होती हुई नगर परिषद में संगोष्ठी में परिवर्तित हुई। जन चेतना रैली को नगरपरिषद पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रतापगढ़ एवं जिला कमिश्नर महोदय हेमेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं ए.पी.सी. स्कूल के प्रार्चाय श्रीमति आरती जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवना किया। इस अवसर पर जिला जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के प्रति आम लोगो को जागरूक होना होगा। और बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण करना होगा। उन्होने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में सबसे अधिक तेजी से जनसंख्या वृद्धि हमारे देश में होती है। आज यह भारत की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जनसंख्या वृ़द्ध के अनेक कारण है जैसे अशिक्षा, बाल विवाह, अंधविश्वास चिकित्सा सेवाओं में वृ़द्ध आदि। आज भी भारत के अधिकाश गॉवों में लगभग 80 प्रतिशत जसंख्या निवास करती है। जो सरकार द्वारा चलायें जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम का हिस्सा नही बन पाती है। उन्हें इस पहल में हिस्सा बनाने के लिए स्काउट गाइड एक अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होने ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड गॉव-गॉव व गली-मोहल्ले में जाकर बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम से लोगों को अवगत करा सकते है। उन्होने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण प्रदूषण, गरीबी, बेरोजगारी, स्वास्थ्य संबधी समस्याऐं हो रही है। आज इन समस्याओं से छुटकारा पाना होतो जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपनाना होगा।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ए.पी.सी. स्कूल के प्राचार्य श्रीमति आरती जैन ने कहा कि जनंसख्या वृद्धि रोकने के उपाय में महिला शिक्षा का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आज भी हमारे देश में महिलाओं की शिक्षा का स्तर पुरूषों की अपेक्षा कम है। गॉव में महिलाओं के शिक्षित न होने के कारण व जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों को नही समझ पाती इस कारण जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान नही दे पाती। बाल विवाह पर रोक लगाना, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक सुरक्षा, लोगों के जीवन स्तर को उॅचा उठाना, जनसंख्या शिक्षा में वृद्धि आदि उपायों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर रोग लगा सकते है। उन्होने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारे देश की विडम्बना रही है कि बेटे को परिवार का मुख्य सदस्य माना जाता है। और बेटी को पराया धन लड़के की चाह में भी जनसंख्या वृद्धि होती जाती है। आज इस सोच को बदलना होगा। उन्होने कहा कि लोगों की इस सोच को बदलने में स्काउट गाइड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मयूर इन्टरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिह ने कहा कि यूथ इन इडिया 2017 की रिपोर्ट के अनुसार देश में सन 1971 से 2011 के बीच युवाओं की संख्या 16 करोड़ से बढ़कर आज लगभग 42 करोड़ हो गई। इस प्रकार 2030 तक देश में युवाओं की संख्या कुल आबादी की 32 फीसीदी होगी जो चीन के युवाओं की आबादी से 10 फीसदी अधिक होगी। अगर हमारे देश की आबादी इस तरह बढ़ती रही तो 2030 तक भारत जनसंख्या में विश्व में पहला देश बन जायेगा।
स्थानीय संघ सचिव आनन्दी लाल ठाकुर ने बताया है कि ए.पी.सी स्कूल एवं मयूर इन्टरनेशन स्कूल के 254 स्काउट गाइड ने विश्व जनसंख्या जागरूकता रैली में भाग लिया। अतिथियों एवं संगोष्ठी में उपस्थित सभी स्काउट,गाइड स्काउटर गाइडर का एवं प्रधानाचार्यों का अभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार ए.पी.सी.स्कूल में वृक्षारोपण कार्य का भी आयोजन किया गया हैं वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पौधा रोपण की उन्होने स्काउट गाइड से अपील की वृक्षा ऋतु अधिकाधिक पौधा रोपण करना होगा, और अपने गॉव एवं मोहल्ले के वासियों को अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करे।
इस अवसर पर स्काउटर बगदीराम रैदास, रमेशचन्द्र मीणा,योगेन्द्र राठौर, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, मनिष शर्मा,गाइडर मधु भण्डारी, अनिता राठौर लिपिक लोकेन्द्र माली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here