कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें — चावला

0
655

चूरू। भाजपा निकाय प्रवास योजना के कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को शहर के भाजपा कार्यालय में निकाय प्रवास योजना की प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी बबीता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष यशोदा मोटोलिया ने की जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ चावला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर घर-घर जाकर पार्टी के विचारों से अवगत करवाएं अब चुनाव का कुछ ही समय बाकी रहा है सभी अपनी टीम की टोलियां बनाकर पार्टी की योजनाओं को आम जन तक पहुचाये जिलाध्यक्ष चावला ने महिला मोर्चा के कार्यो की प्रसंशा की प्रभारी बबीता शर्मा ने कहा कि दो नगर परिषद व 8 नगर पालिका से 4,4 महिला प्रवासी बनाई गई है एक निकाय से दूसरी निकाय में जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे तभी विधानसभा मजबूत होगी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा यशोदा माटोलिया ने बताया कि हमें प्रदेश व जिला से जो निर्देश मिलता है मेरी टीम के साथ उत्साह से पूरा किया जाता है हमारी महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शहर से लेकर गांव की ढाणियों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रशासन के साथ सर केंद्रीय सरकार की से लाभाविंत महिलाओं को जयपुर ले जाने में सहयोग किया भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी ने कहा कीं महिला मोर्चा अच्छा काम कर रही है अब हमें एकजुट होकर काम करना होगा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज कंवर प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य विमला गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष मधु सेन जिला मंत्री रेखा राजोतिया, कविता स्वामी, मोदी जी के मन की बात की जिला संयोजक प्रभा धन्धावत, निर्मला शर्मा दीपा सचदेवा,सरिता शर्मा अंजू दर्जी चंदा कंवर ,मीना खिलजी प्रेम कंवर,,सुमन मेधवालआदी महिला कार्यकर्ता,उपस्थित थी,कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी सोशल मीड़िया आई टी बी एल राजोतिया ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here