भाजपा सरकार जनता पर बोझ — मंडेलिया

0
1675

मेरा बूथ मेरो गौरव अभियान का शानदार आगाज

पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पहले दिन 12 गावों में जाना ग्रामीणों का हाल

चूरू । चूरू विधानसभा क्षेत्र के समस्त गावों के ग्रामीणों के साथ संवाद के लिए मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान का आगाज बुधवार को शानदार ढंग से हुआ। पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की टीम ने अभियान के पहले दिन चूरू विधानसभा के 12 गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व समाधान के लिए उचित कार्रवाही की गई। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने भाजपा सरकार को जनता पर बोझ बताते हुए कहा की भाजपा का सत्ता में बने रहना महिला, किसान, मजदूर व गरीबों के लिए घातक है। मंडेलिया ने मंगलवार को चूरू देहात कांग्रेस कार्यालय द्वारा आयोजित ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ जान संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा की भाजपा की जनवरोधी नीतियों से जनता को निजात दिलाने के लिए समस्त कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे और राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष करेंगे। मंडेलिया ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, बिजली व किसानों की समस्याओं के लिए भाजपा को उत्तरदायी बताया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मंडेलिया ने कहा की पुरे देश में भाजपा विरोधी लहार चल रही है, पुरे देश के साथ चूरू विधानसभा को भी भाजपा मुक्त कर दिया जायेगा। मंडेलिया ने कहा की जनता की दुःख तकलीफ में कांग्रेस साथ है सब मिलकर आताताई भाजपा सरकार को हटाएंगे। ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भीषण गर्मी के बावजूद जोरदार स्वागत किया जा रहा है ये कांग्रेस की ताकत को दर्शाता है। पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रफीक मंडेलिया का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव जसरासर में पूर्व विधायक को फलों से और जसासर में लड्डुओं से तौला गया।
जन सभाओं को देहात अध्यक्ष ताराचंद बुडानिया, पंचायत समिति पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन लाला मेघवाल, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, कांग्रेस नेता पृथ्वी सिंह राठौड़, विद्याधर मेघवाल, किशनाराम बाबल, आदूराम न्यौल, संदीप, मांगीलाल पारीक, हरीराम पूनिया, सरपंच जंगेशर खां, गोरखाराम राहड़, नरेंद्र सैनी, अजित सोमसी, आरिफ खां पीथीसर, जीतू सिंह, सुशीला सुंडा, अबरार खान, सुरेन्द ढंड, पूनम चंद जांगिड़, डा. प्यारेलाल दानोदिया, जफर खां जोइया, रामावतार सोनी, हर्ष लाम्बा, किशोर धांधू, असलम खोखर, सुभाष मेघवाल, रामेश्वर प्रजापत आदि ने जन सभाओ को सम्बोधित किया। ‘‘मेरा बूथ, मेरा गौरव‘‘ के पहले दिन खारिया, जसरासर, रामदेवरा, जसासर, धीरासर, नाकरासर, धोधलिया, ढाढरिया बणी, ढाढरिया चारणान, बालरासर आथुणा व दुधवामीठा में संपर्क किया।

2 मई को यंहा होगा संवाद कार्यक्रम

आपको बता दे कि बुधवार को प्रात: 8.15 बजे श्यामपुरा, 9.00 बजे बीनासर, 10 बजे पोटी, 10.30 बजे छाजूसर, 11.30 बजे रायपुरिया, 12.00 बजे सातड़ा, 1.30 बजे मोलीसर, 2.30 बजे जुहारपुरा, 3.00 बजे सहनाली छोटी, 4.00 बजे सूरतपुरा, 4.30 बजे सहनाली बडी, 5.00 बजे मेघसर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के नेतृत्व में ग्रामीणों से रूबरू होगें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here