केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह मनाया

0
912

केन्द्रीय विद्यालय चूरू ने  वार्षिक खेलकूद दिवस भी मनाया गया

चूरू! शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय चूरू ने अपना वार्षिक खेलकूद दिवस समारोहपूर्वक मनाया। खेलकूद दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी दिन केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस भी समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक डाॅ. महेंद्र सिंह चैधरी ने मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए जीवन में खेलकूद के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंन कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इससे रोजगार की संभावनाएँ भी बढ़ती हैं। विद्यालय प्राचार्य ओ. आर. चैधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुषासन के साथ अपने खेल केा निखारने का संदेष दिया। विद्यालय के खेल षिक्षक प्रमोद पूनिया ने वार्षिक खेलकूद रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सौ मीटर दौड़, दोसौ मीटर दौड़, जलेबी रेस, बाधा दौड़, रिले रेस, बोरा रेस, रस्सी दौड़, चम्मच नीबू दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गान व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा योगा प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विद्या आर्य और श्रीमती भावना ने किया। राजीव कुमार स्वामी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here