वक्फ बोर्ड सदस्य निर्वाचित होने पर पूर्व मंत्री टाक का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

0
903

चूरू। नया बास में राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व मंत्री अश्क अली टाक का कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अश्क अली टाक ने कहा कि ये मालाएं डालकर स्वागत किया है। इससे जिम्मेदारी सामाजिक दायित्व की ओर बढ गई है। मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं। समाजहित के कार्य के लिए कभी पीछे नहीं हटा हूं। और आगे यहीं ईच्छा रखता हूं। पूर्व मंत्री ने वर्तमान देश के हालात पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि यह भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता की दुख तकलीफोंसे कोई लेना देना नहीं है। अब तो हद हो गई गंभीर बिमारेां के लिए रक्तदान कर वापिस लेने वालो को भी नहीं बक्शा रही है। इस पर भी जीएसटी टेक्स गबर सिंह लगा रही है। जिसे जनता कभी वारदात नहीं करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट कांग्रेस नेता आशाराम सैनी ने कहा कि हर तरफ देश में महंगाई की मार गरीब व मध्यम वर्ग को परेशान कर रही है।अब तो स्पष्ट हो गया है देश चलाना इस सरकार के बस की बात नहीं है। कार्यक्रम में विधानसभा कांग्रेस समन्वयक जमील चैहान, कांग्रेस नेता हुसैन सैय्यद, पूर्व सरपंच जंगशेर खा पीथिसर, जिला कांग्रेस अनु.जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, आरीफ खां पीथिसर,प.उमाशंकर शर्मा, पुर्व सभापती चांद मो.छिम्पा, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास मील, पवन खेमका, आई टी सेल रफीक चैहान,मुनसी खांन, आरीफ खां रिसालदार ताराचन्द करणपुरा आलम अली खांन इकबाल खान, ओर आदी उपास्थीत थे।कार्यकरम का संचालन जमील चैहान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here