37वें ट्रेड फेयर में आकर्षण का केन्द्र बना राजस्थान पेवेलियन

0
951

केंद्रीय जल संसाधन एवं संसदीय मामलों के राज्यमंत्री ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकन

नई दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन एवं संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 37वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। श्री मेघवाल ने राजस्थान की कला संस्कृति एवं हस्तशिल्प को प्रदर्शित करते हुए कलाकारों के हुनर की सराहना की।

राजस्थान मंडप के निदेशक रवि अग्रवाल ने श्री मेघवाल को मंडप का अवलोकन करवाते हुए मंडप में स्टॉल लगाए हुए कलाकारों, स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं एवं हस्त निर्मित वस्तुओं के बारे में अवगत करवाया। मंडप का अवलोकन करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान पवेलियन में राज्य की कला एवं संस्कृति के साथ साथ साथ हस्तशिल्प हुनर को बखूबी दर्शाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here